पुलिस अधीक्षक ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए-

आज दिनांक- 20.02.2026 को पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी  अर्पित विजयवर्गीय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई, तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी व पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु ड्रिल की कार्यवाही कराई गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों की परेड, अनुशासन एवं शारीरिक क्षमता की भी समीक्षा की गई तथा उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित पीआरवी के मानक के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व उनके सुव्यवस्थित रखरखाव व साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेश कुमार आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts:

लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही

रेलवे के सेक्शन इंजीनियर 20करोड़ की हेराफेरी में निलम्बित

थाना गोला का मंदिर पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग को गुजरात से किया दस्तयाब, दो आरोपी गिरफ्तार

नकली खरबूजे के बीज बेचने पर विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए राजस्थान पुलिस ने दी ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप उपयोग करने की सलाह

स्मैक तस्कर पर ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34.57 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 264 फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर 334 गुण्डा व हिस्ट्रीशी...

पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

Spread the love with Thanks..........