माननीय सदर विधायक सदर मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने लाभार्थियों को सौंपे चेक व प्रशस्ति पत्
अतिथियों अधिकारियों और उपस्थित किसान बन्धुओं ने देखा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
प्रेसनोट सू0 वि020 फरवरी 2026

आज कलेक्ट्रेट के पन्नालाल
सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कृति राज अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड़ एवं माननीय सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी की गरिमामई उपस्थिति में कृषि विभाग द्वारा संचालित फसल बीमा योजना के लाभार्थियों एवं कृषक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को आन क्लिक डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी उपस्थित अतिथियों अधिकारियों व किसान बंधुओं द्वारा देखा गया । कार्यक्रम के तहत आन क्लिक डीबीटी के माध्यम से फसल बीमा योजना के लाभार्थियों व मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा कल्याण योजना के लाभार्थियों को ऑनलाइन उनके खाते में धनराशि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जी द्वारा बटन दबाकर प्रदेश के लाभार्थियों को भेजी गई जिसके अंतर्गत वर्ष 2024- 25 के जनपद उन्नाव के फसल बीमा योजना के 4870 कृषकों को 1.54 करोड रुपए की क्षतिपूर्ति ऑनलाइन उनके खाते में पहुँची । साथ ही मुख्य मंत्री दुर्घटना बीमा योजना के 10 लाभार्थियों को 46 लख रुपए की धनराशि उनके खाते में ऑनलाइन भेजी गई। जिसका चेक व प्रशस्ति पत्र कलेक्ट्रेट उन्नाव के सभागार में माननीय विधायक विधायक पंकज गुप्ता जी व मुख्य विकास अधिकारी कृति राज जी ने लाभार्थियों को दिया ।

जनपद उन्नाव के फसल बीमा योजना के 07 लाभार्थी व कृषक दुर्घटना बीमा के दो लाभार्थियों द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया गया है।
इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि उन्नाव जिला कृषि अधिकारी श्री शशांक चौधरी सहित संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में फसल बीमा योजना एवं कृषक दुर्घटना बीमा के लाभार्थी उपस्थित रहे।