शाहजहांपुर 20 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में के अंतर्गत फार्म-06, 07 एवं 08 भरवाने के संबंध में बैठक राजनैतिक दलों के पदाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने अवगत कराया गया कि गतिमान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत आयोग द्वारा दिनांक 22.02.2026 (रविवार) को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गयी है। इस विशेष अभियान की तिथि में जनपद के समस्त 2810 मतदेय स्थलों पर बूथ लेविल अधिकारी आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची तथा आवश्यक फार्म यथा फार्म-6, 7 व 8 आदि के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

विशेष अभियान की कार्यवाही में अर्ह मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराये जाने के लिए फार्म-6 पर आवेदन प्राप्त किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि इस विशेष अभियान की तिथि में अधिक से अधिक अर्ह मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराये जाने के लिए विभिन्न विभागों का सहयोग भी लिया जा रहा है।
राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि वे अपने बूथ लेविल एजेन्ट तथा अन्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से अर्ह व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराये जाने के लिए फार्म-6 भरवाकर जमा कराये जाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया के संबंध में भी सभी को अवगत कराया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि फार्म-6 के साथ घोषणा-पत्र भी भरा जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि 01.01.2026 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले सभी लोगों के फार्म-06 भरवाया जाए जिससे मतदाता सूची में नाम जोड़ा जा सके। मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म-07 एवं मतदाता सूची में नाम संशोधन या स्थानांतरण सहित अन्य हेतु फॉर्म -08 भरवाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि 18 आयु पूर्ण करने वाले भारतीय नागरिकों को शत प्रतिशत मतदाता सूची में जुड़वाया जाए। 31.12.2026 तक 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले सभी लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए भी फॉर्म 6 भरवारा जाए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
—-