सीतापुर जिलाधिकारी ने ऋण स्वीकृत की धीमी प्रगति पर बैंकों को लगाई फटकार

NH Desk, Lucknow

सीतापुर दिनांक 20 फरवरी 2026(सू0वि0) जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सी0एम0 युवा) योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों में प्रेषित किए गए आवेदनों पर ऋण स्वीकृति तथा स्वीकृत ऋणों के सापेक्ष ऋण वितरण की बैंकवार विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने योजना में धीमी प्रगति वाली बैंकों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप ऋण स्वीकृत कराते हुये स्वीकृत ऋणों का तत्काल नियमानुसार वितरण सुनिश्चित कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी आवेदन अनावश्यक रूप से लम्बित न रखा जाये तथा बिना समुचित कारण के निरस्त न किया जाये। उन्होंने कहा कि यह योजना शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में से है, अतः इसमें लापरवाही करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लम्बित आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किये जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिय!

बैठक के दौरान लीड बैंक मैनेजर मनोज कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

Spread the love with Thanks..........