तहसील परिसरों में स्वच्छता, हरियाली और सौंदर्य का विशेष ध्यान रखा जाए : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट परिसर की साफ-सफाई एवं पुष्प-पौधों की आकर्षक व्यवस्था के लिए भी 4 लाख रुपये की धनराशि आवंटित

जनपद की तहसीलों का होगा कायाकल्प।अब सभी तहसीलें दिखेंगी साफ-सुथरी और स्वच्छ। तहसील भवनों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था, सुव्यवस्थित परिसर, आकर्षक उद्यान एवं हरित पट्टियों का विकास किया जाएगा, जिससे आमजन को स्वच्छ और सुखद वातावरण मिल सके।

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने तहसीलों की साफ़ सफ़ाई व लैंड स्किपिंग हेतु प्रति तहसील 4-4 लाख रुपये धनराशि की आवंटित की है। उन्होंने सभी तहसीलों को निर्देश जारी किये है कि उपर्युक्त आवंटित धनराशि का इसी वित्तीय वर्ष उपभोग कर लिया जाए। कहा है कि तहसीलों में हरियाली व साफ-सफाई अच्छे से दिखनी चाहिए।

Advertisements
Ad 2

इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर की साफ-सफाई एवं पुष्प-पौधों की आकर्षक व्यवस्था के लिए भी 4 लाख रुपये की धनराशि व्यय किए जाने के निर्देश जारी किये है, ताकि पूरा प्रशासनिक परिसर व्यवस्थित, स्वच्छ एवं प्रेरणादायक वातावरण प्रस्तुत करे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा है कि यह पहल न केवल प्रशासनिक भवनों के स्वरूप को निखारेगी, बल्कि स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता को भी प्रोत्साहित करेगी।

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

Related posts:

स्वास्थ्य केंद्र में बार बालाओं का ठुमका के वीडियो हो रहे तेजी से वायरल

राष्ट्रपति से सम्मान पाकर जनपद लौटी पूजा पाल बनीं युवाओं की प्रेरणा

संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस

मेधावी विद्यार्थियों को मिली पुरस्कार स्वरूप स्कूटी, भविष्य की दिशा को और बेहतर बनाने की प्रेरणा

लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 3.0 शिविर आयोजित

जैदपुर पुलिस द्वारा 02 तस्कर गिरफ्तार कुल 77 किलो 610 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका का बुरादा बरामत

रेशम उत्पादन बढ़ाकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं रोजगार के अवसर : राज्यमंत्री

ग्वालियर में अमेरिकी महावाणिज्य दूत माइक हैंकी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ व्यापारिक सहयोग पर चर्चा

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........