सड़क सुरक्षा के तहत जीईसी चौराहे पर चला जागरूकता अभियान, नियम मानने वालों को गुलाब देकर किया सम्मानित

एनएच डेस्क, लखनऊ।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज जीईसी चौराहे पर मेरा युवा भारत शाहजहांपुर के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा मित्र अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत यातायात पुलिस एवं मानवता वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना रहा।

अभियान के दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चला रहे राहगीरों को गुलाब भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की गाड़ियों पर स्टीकर लगाकर उन्हें नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

इस अवसर पर नवीन यातायात प्रभारी बच्चू सिंह ने कहा कि “सड़क सुरक्षा माह के दौरान लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों में नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा रही है। नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।”

जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि “युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सड़क सुरक्षा माह को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।”

कार्यक्रम में नवीन यातायात प्रभारी बच्चू सिंह, यातायात एसआई विनय पांडे सहित यातायात पुलिस कर्मी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
साथ ही मानवता वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अमित श्रीवास्तव तथा संस्था के सदस्य नीरा श्रीवास्तव, दिव्यांशी मिश्रा, पहलवान यादव एवं मेरा युवा भारत शाहजहांपुर से मुकेश सिंह परिहार, देवेश कुमार, हिमांशु आदि ने राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित, संयमित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।

Related posts:

ग्वालियर में गंदे पानी पर सख्ती: निगमायुक्त के कड़े निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जनपद न्यायाधीश ने पुलिस विभाग की मोटरसाइकिल जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
विकास योजनाओं के लिए सिंधिया का सख्त अल्टीमेटम: समय पर पूरा करो या जवाबदेह बनो, ग्वालियर का जनाधार अ...
पीतांबरा पीठ की परंपरागत स्वायत्तता पर सवाल, प्रशासनिक समिति से असमंजस
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मऊगंज के प्रभारी तहसीलदार निलंबित
एजीओबी से विक्की फैक्ट्री तक व्हाइट टॉपिंग कार्य का सांसद भारत सिंह कुशवाह ने किया औचक निरीक्षण
इंजीनियर डे पर नया संकल्प: प्रदेश में रिसर्च ट्रेनिंग संस्थान की घोषणा, उम्मीदों के साथ बुनियादी सवा...
यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम आयोजित
Spread the love with Thanks..........