कोटवा-धाम मेला में ड्रोन से सतर्क निगरानी

NH Desk, BARABANKI

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में थाना बदोसराय क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोटवा धाम स्थित बाबा जगजीवन दास की समाधि स्थल पर उनके जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में लगने वाले मेले की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

ड्रोन से हो रही यह रीयल टाइम मॉनिटरिंग सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बना रही है तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित कर रही है।

Spread the love with Thanks..........