स्वरोही फिल्म्स की पहल: जिले के रंगकर्मी बनाएंगे एक मूवी

बाराबंकी। नगर क्षेत्र के युवा रंग कर्मियों ने स्वरोही फिल्म्स के बैनर तले एक मूवी बनाने का निर्णय लिया है।
मयूर विहार कालोनी स्थित कमला नारायण ट्रस्ट कार्यालय पर कवि प्रदीप सारंग की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में आतंक और अत्याचार शोषण और कदाचार की कहानी पर परिचर्चा हुई। ग्रामीण पृष्ठ भूमि की इस कहानी पर फ़िल्म बनाने का निर्णय लिया गया। लोकगायिका पूजा पाण्डेय ने बताया कि इस कहानी में गुंडा और पुलिस की साठ-गाँठ का खुलासा है। डबल मर्डर की कहानी के अंत में सत्य की जीत होती है और अपराधी सलाखों के पीछे जाते हैं। बाराबंकी के युवावों को अभिनय में अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फ़िल्म-बन्धु उत्तर प्रदेश से प्रोडक्शन और स्क्रिप्ट राइटिंग के लिए स्वरोही फिल्म्स का पंजीकरण कराया है।
कमला नारायण ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील सहारा ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से जनपद के सांस्कृतिक परिवेश सुदृढ रहता है।

अध्यक्षता कर रहे श्री सारंग ने पूजा पाण्डेय को इस बात का धन्यवाद दिया कि उनकी सोच बाराबंकी के टैलेंट को प्रमोट करने की है। श्री सारंग ने अभिनय व स्क्रिप्ट लेखन में रुचि रखने वाले युवाओं का आह्वान भी किया है कि वे स्वरोही फिल्म्स से संपर्क करें और अवसर पायें।

बैठक में फ़िल्म निर्देशक कुलजीत श्रीवास्तव, अभिनेता शरदराज सिंह, अभिनेता अभिषेक कश्यप, कमला नारायण ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील सहारा, उधम सिंह क्लब के संस्थापक मनोज स्वतंत्र, कलाकार विशाल पाण्डेय, सूरज सिंह, शैंलेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........