स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, संगठन को और मजबूत व गतिशील बनाने की जताई उम्मीद
सिद्धार्थनगर (अरविंद सहनी)।
जनपद सिद्धार्थनगर में भारतीय जनता पार्टी को नया नेतृत्व मिल गया है। दीपक मौर्य को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
उसका बाजार चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल ने दीपक मौर्य के मनोनयन का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में भाजपा और अधिक सशक्त एवं गतिशील होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के उत्साह और मनोबल में वृद्धि होगी।
हेमंत कुमार जायसवाल ने आगे कहा कि जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके नेतृत्व से ऊर्जा मिलेगी और संगठन सभी क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों पर और प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
इस अवसर पर राकेश आर्य, सोमनाथ मिश्र, सुनील जायसवाल, पंकज अग्रहरी, रामदरश त्रिपाठी, सच्चिदानंद चौबे, शिव जायसवाल, सूरज मोदनवाल, अंगद साहनी, विनोद वर्मा, मनीष अग्रहरी, दर्पण जायसवाल, आशीष शुक्ला, सत्यप्रकाश वर्मा, संतोष अग्रहरी सहित मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने दीपक मौर्य को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।