बाराबंकी।राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सहयोग से तथा अभयाश्रम ओंकारेश्वर पीठाधीश्वर गुरु श्री प्रणवानंद जी महाराज की अध्यक्षता में बाराबंकी के कैलाश आश्रम में संस्कारशाला का आयोजन किया गया।
संचालन करते हुए मंच अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के परिवेश में जिस प्रकार परिवारों का विखंडन हो रहा है,जिस प्रकार किशोरावस्था में बच्चे दिग्भ्रमित हो रहे हैं तथा हमारे बुजुर्ग वृद्धाश्रम में पहुंच रहे हैं, ऐसे चिंताजनक वातावरण में समाज में कुछ सकारात्मक संदेश दिया जा सके ,इसी प्रयास की कड़ी है संस्कारशाला।
स्वामी प्रणवानंद जी,स्वामी राघवानन्द जी,स्वामी बृह्मचारी मोहन चैतन्य जी, स्वामी राम चरित शास्त्री जी ने उद्बोधन देते हुए कहा कि सर्व प्रथम हमें अपने धर्म व संस्कारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा इसका आरंभ किसी भी बच्चे के जन्म के समय से ही आरंभ कर देना चाहिए तभी हम सार्थक उद्देश्यों को प्राप्त कर सकेंगे।आगे बताया कि यदि प्रातः काल सूर्योदय से पहले उठ जाते हैं और थोड़ी देर ध्यान लगाते हैं तो एक अद्भुत आध्यात्मिक उर्जा का संचार होता है तथा हमारे जीवन को सफलता की ओर ले जाता है।
कृत्रिम सामाजिक कुरीतियों के बहिष्कार का भी आवाहन किया जिसके कारण तलाक जैसी विशम परिस्थितियां पैदा हो रही हैं।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव , महामंत्री अजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, युवा महामंत्री अभिषेक श्रीवास्तव, तथा स्वमी दयाल श्रीवास्तव जी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं व भक्तों की परिमय उपस्थिति रही