राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र अभिजीत नंदन बने आई ए एस 294 रैंक से बाराबंकी जिले का नाम रोशन किया।

NH Desk, Barabanki (Salki Verma)

बाराबंकी। मेहनत लगन और मजबूती इरादों की बदौलत अभिजीत नंदन ने बड़ी सफलता हासिल कर अपने माता-पिता परिवार और जिले का गौरव बढ़ाया है। अभिजीत नंदन पुत्र जगन्नाथ वर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी का चयन संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 294 रैंक के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ है अभिजीत ने देश की प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी खड़कपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की तकनीकी शिक्षा के साथ उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखा। और कड़ी मेहनत व अनुशासित तैयारी के दम पर उसे सच कर दिखाया ।

उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार शिक्षकों और पूरे परिवार में खुशी और गौरव का माहौल है ।क्षेत्र वासियों का कहना है कि अभिजीत की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और यह साबित करेगी की मजबूत इरादों के आगे कोई भी मंजिल दूर नहीं होती ।इस सफलता से गदगद क्षेत्र के लोगों द्वारा आई ए एस परीक्षा में चयनित अभिनीत नंदन को बधाइयां देने का तांता लगा हुआ।

Related posts:

ग्वालियर में ‘युवा संगम’ बनेगा रोज़गार का बड़ा मंच, 22 कंपनियां देंगी युवाओं को भविष्य की दिशा

चेम्बर की बैठक में कानून व्यवस्था पर चिंता, शासन को भेजेंगे पत्र

सामाजिक संवेदना की ठोस पहल: ग्वालियर का मर्सी होम बच्चों के लिए बना सुरक्षित और स्नेहिल आश्रय

नवनियुक्त प्रांतीय महामंत्री का किया गया भव्य स्वागत

मिशन शक्ति के तहत भातखंडे नाटक अकादमी में जागरूकता अभियान चलाया गया

लखनऊ पब्लिक स्कूल, बाराबंकी शाखा: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सशक्त केंद्र

सभी नगर निकायों को प्लास्टिक मुक्त बनाये जाने हेतु चलाया जाय विशेष अभियान-जिलाधिकारी

जनपद स्तरीय "प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 का आयोजन

Spread the love with Thanks..........