डीएम ने किया गौशाला का निरीक्षण

जिलाधिकारी महोदया श्रीमती गजल भारद्वाज द्वारा बृहद गोसंरक्षण केन्द्र पचपहरा का निरीक्षण आज, 2 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंनें आज विकास खंड कबरई के ग्राम पचपहरा स्थित गौ-शाला का निरीक्षण कर,निराश्रित गौ-वंशों के लिए भूसा,पीने योग्य पानी,हरा चारा,साफ सफाई की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान गौ वंशों को बढ़ती ठंड/शीतलहर से बचाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए।उन्होंने गोवंश को ठंड से बचाने और उचित आहार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी महोदया ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सहयोग से गोबर-आधारित उत्पादों के निर्माण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इन उत्पादों में मूर्ति, दीपक, उपले, और पेंट आदि को शामिल किया जाए I उन्होंने इन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक प्रयास करने हेतु निर्देशित किया।

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी महोदया ने पचपहरा के गोआश्रय स्थल को ‘गो-टूरिज्म’ केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ रंजन सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी श्री चंद्र किशोर वर्मा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related posts:

सड़क सुरक्षा के तहत जीईसी चौराहे पर चला जागरूकता अभियान, नियम मानने वालों को गुलाब देकर किया सम्मानि...
इंजीनियर डे पर नया संकल्प: प्रदेश में रिसर्च ट्रेनिंग संस्थान की घोषणा, उम्मीदों के साथ बुनियादी सवा...
अब दुपहिया वाहन खरीदते समय हेलमेट लेना अनिवार्य होगा
रामकुई अखाड़े में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, आध्यात्मिक संदेशों के साथ सामाजिक चिंतन
स्वामी विवेकानंद जयंती पर संगठित हुआ हिन्दू महासभा का कार्यक्रम, प्रह्लाद बघेले बने जिला अध्यक्ष
मध्य प्रदेश में चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले, ए साई मनोहर को साइबर पुलिस की कमान
अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई
विज्ञापन की चमक के पीछे मजदूर की जिंदगी दांव पर, शासन-प्रशासन मौन
Spread the love with Thanks..........