स्वामी विवेकानंद जयंती पर संगठित हुआ हिन्दू महासभा का कार्यक्रम, प्रह्लाद बघेले बने जिला अध्यक्ष

ग्वालियर | 12 जनवरी 2026
अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर द्वारा स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर दौलतगंज स्थित एक निजी भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सम्पन्न हुई जिला इकाई की आम बैठक में सर्वसम्मति से श्री प्रह्लाद बघेले को हिन्दू महासभा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे पूर्व पार्षद स्व. श्री द्वारका प्रसाद बघेले के पुत्र हैं।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय महामंत्री श्री देवेन्द्र पांडे एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री राकेश तिवारी के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष श्री रोहित दुबे, प्रदेश महामंत्री श्री विनोद जोशी तथा प्रदेश संगठन मंत्री श्री लालजी शर्मा की सहमति से की गई। कार्यक्रम में संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारी तथा युवक हिन्दू महासभा के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री श्री विनोद जोशी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जातिगत भेदभाव और अस्पृश्यता को राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बताया था, जिनसे आज भी सीख लेने की आवश्यकता है। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री श्री लालजी शर्मा ने समाज में एकजुटता और जागरूकता पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवक हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष पवन माहौर ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री प्रह्लाद बघेले ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ निभाते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन अखिल सक्सेना ने किया तथा आभार प्रकट नीरज साहू ने व्यक्त किया।

Related posts:

सिंधिया पर मधुमक्खियों का हमला, उद्घाटन कार्यक्रम बिना किए लौटे
ग्वालियर में एनएसजी का बड़ा सुरक्षा अभ्यास, फरवरी में रात के अंधेरे में मॉक ड्रिल
ग्वालियर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर खेल महोत्सव और बहुउद्देशीय हॉल निर्माण की मांग की
ग्वालियर व्यापार मेले 2025-26 में दुकानों का आवंटन अब एमपी ऑनलाइन के माध्यम से
सीमापार तनाव के बीच भारत-पाक DGMO वार्ता सम्पन्न; ऑपरेशन सिंदूर पर भारत रहा मुखर, भाजपा निकालेगी तिर...
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का औचक निरीक्षण, बीएलओ से जानी प्रगति, दिए निर्देश
मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत दंपति को पुनः साथ रहने के लिए राजी किया गया
लखनऊ में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन, 23 जनवरी को
Spread the love with Thanks..........