बाराबंकी । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत वैवाहिक विवादों का त्वरित निस्तारण करने हेतु थानों द्वारा प्रयास किया जा रहा है जिसके क्रम में-
आज दिनांक- 15.01.2026 को पति-पत्नी के आपसी विवाद सम्बन्धी मामले में दोनों पक्षों के लोग उपस्थित आये। थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति केन्द्र में नियुक्त कर्मियों द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए 01 प्रार्थना पत्र में दोनों पक्षों को समझा कर आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।
