*13 साल बाद ऑपरेशन मुस्कान के तहत ग्वालियर पुलिस ने अपहृता को किया सकुशल बरामद*

ग्वालियर, 07 फरवरी 2025। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना झांसीरोड पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 13 साल पहले अपहृत हुई नाबालिग को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार जिले में गुमशुदा नाबालिगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत इस मामले में कार्रवाई की गई।

*घटना विवरण:*

05 अक्टूबर 2012 को फरियादिया दीपिका (परिवर्तित नाम) निवासी नाका चन्द्रवदनी, ग्वालियर ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में मामला अपहरण का पाया गया और पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर देखी गई है। आज 07 फरवरी 2025 को पुलिस टीम ने पीड़िता की मां को साथ लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचकर उक्त युवती की पहचान कराई, जिसे उसकी मां ने अपनी बेटी बताया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दस्तयाब कर लिया।

*13 वर्षों की तलाश हुई पूरी*

दस्तयाब की गई युवती वर्ष 2012 से लापता थी। इस दौरान पीड़िता के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अन्य राज्य में मजदूरी करने चले गए थे। ऑपरेशन मुस्कान के तहत विशेष टीम ने प्रयास जारी रखे और अंततः 13 साल बाद उसे सकुशल खोज निकाला। परिजनों ने ग्वालियर पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

*इनकी रही सराहनीय भूमिका*

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक मंगल सिंह पपोला, उपनिरीक्षक आशीष शर्मा, थाना प्रभारी करहिया देवेंद्र लोधी, थाना डबरा शहर से सउनि गोवर्धन, महिला आरक्षक आरती दुबे, आरक्षक रवि और पवन सिकरवार का विशेष योगदान रहा।

ग्वालियर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान अभियान गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए लगातार जारी है।

Related posts:

कैलाश मकवाना के लिए मध्य प्रदेश के DGP पद की राह आसान, मुख्यमंत्री यादव ने किया CR में सुधार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरदा में नर्मदा तट पर कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण, 316 करोड़ के परियोज...

राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती कलेण्डर किया जारी

"कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने लक्ष्मणपुर में राजस्व महा अभियान 3.0 की समीक्षा की"

सड़क सुरक्षा के तहत जीईसी चौराहे पर चला जागरूकता अभियान, नियम मानने वालों को गुलाब देकर किया सम्मानि...

जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अभियुक्तों वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में होगा 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश

पुलिस द्वारा विद्यार्थियों एवं महिलाओं को जागरूक किया गया

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........