एआरटीओ कार्यालय पर जागरुकता कार्यशालाका आयोजन

बाराबंकी। परिवहन विभाग द्वारा 01 से 31 जनवरी तक चलाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज शुक्रवार को उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय परिसर मे बस, ट्रक, आटो, ई-रिक्शा, टैक्सी चालक यूनियन पदाधिकारियो के साथ जीरो फैटेलिटी हेतु संवेदीकरण जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला मे सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक बलवन्त सिंह यादव ने चालको को जागरुक करते हुये कहा कि सड़को पर तेजी से बढ़ती दुर्घटनाओं के कारण यह काफी जरुरी है, कि इसके लिए निवारक उपाय अपनाएं जायें। क्योंकि मात्र इन्हीं के द्वारा ही हम मानवीय कारणों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। नियमों की पूरी जानकारी रखे और सदैव इनका पालन करें।

हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एण्ड ड्राईव एवं वाहन चलाते वक्त मोबाईल का प्रयोग न करने एंव अन्य सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला मे यातायात प्रभारी रामयतन यादव ने कि दुर्घटना का मुख्य कारण थकान, लापरवाह चालक, नशाकर तेजी से वाहन चलाना है। सुरक्षित ड्राइविंग के लिये आवश्यक है कि लंबी दूरी तय करते समय थकान होने पर वाहन रोककर खुद को और वाहन को सामान्य स्थिति मे आने दे। ताकि नींद के मारण संभावित दुर्घटना न होने पाये। कार्यशला मे ट्रक एसोसिशन अध्यक्ष अधिवक्ता अंगद वर्मा समेत स्टैण्ड़ के चालक मौजूद रहे।

Related posts:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध के आदर्शों को सम्मानित किया, समाज में समत...
सांख्यसागर जलाशय से जलकुंभी हटाने की बड़ी पहल
हसनगंज में 17 जनवरी 2026 को होगा जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की वर्चुअल बैठक सम्पन्न
एलटीटी-हरिद्वार एसी एक्सप्रेस का ग्वालियर में ठहराव हो: एमपीसीसीआई
शुद्ध व सुरक्षित पेयजल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: प्रभारी मंत्री सिलावट
निजी कंपनी को एलटी हाई वैल्यू कंज्यूमर मीटर टेस्टिंग सौंपना गलत निर्णय : MPCCI
उत्तर प्रदेश में 23 IAS अधिकारियों के तबादले, प्रियंका निरंजन होंगी गोंडा की नई डीएम, देखिए पूरी लिस...
Spread the love with Thanks..........