किसानों की समस्याओं का समय से हो निस्तारण : डी एम

एन एच 24 न्यूज, (गोविन्द वर्मा)

बाराबंकी। डी0 आर0 डी0 ए0 सभागार, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिला कृषि अधिकारी द्वारा विगत किसान दिवस में किसानों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों के सम्बन्ध में विभागों की अनुपालन आख्या से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक शिकायत के निस्तारण की बिन्दुवार समीक्षा की गई।

Advertisements
Ad 2

इसके उपरान्त धान क्रय केन्द्रों पर किसानों के धान क्रय से सम्बन्धित समस्याओं के साथ ही आलू भण्डारण के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही किये जाने एवं जायद में मेंथा हेतु नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने सम्बन्धी अनुरोध किया गया। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के नियमानुसार निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

सभी अधिकारियों ने कहा कि किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं का यथा सम्भव समय से निस्तारण कराया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राम बरन वर्मा, प्रगतिशील कृषक राम किशोर पटेल, विक्रान्त सैनी, राम सुरेश तिवारी, के0के0 यादव‘ सहित अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत, सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई, मण्डी सचिव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........