16 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन, अवनीश पाल अध्यक्ष व सुमित पाण्डे सचिव निर्वाचित
अमेठी। छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का पहला इकाई सम्मेलन अमेठी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे सत्र में आयोजित प्रतिनिधि सत्र के दौरान इकाई सचिव द्वारा संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर उपस्थित प्रतिनिधि साथियों ने गंभीर विमर्श किया। विचार-विमर्श के उपरांत रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
प्रतिनिधि सत्र में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद एसएफआई के पूर्व प्रदेश सचिव विवेक विक्रम सिंह ने 16 सदस्यीय जिला कमेटी का प्रस्ताव रखा, जिसे सम्मेलन में सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दौरान अवनीश पाल को जिला अध्यक्ष तथा सुमित पाण्डे को जिला सचिव के रूप में चुना गया।
इसके साथ ही प्रवीण गौतम और कीर्ति राज को जिला उपाध्यक्ष, जबकि अभिमन्यु पासवान एवं अभय सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। वहीं पूजा विश्वास, आयुष भारती, विपिन पटेल, गौरव वर्मा, अमन भारती, विपिन कुमार, प्रिंस तिवारी, सूरज गौतम, अनुराग और देवांश को कमेटी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित कमेटी के उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि नई जिला कमेटी बीबीएयू अमेठी परिसर में छात्रों की समस्याओं को लेकर संघर्ष को और तेज करेगी। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को संगठित कर उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।