ऋण वितरण मेला मुख्य विकास अधिकारी ने किया शुभारंभ

NH Desk, Lucknow

उन्नाव 20 फरवरी। जनपद की सभी बैंको की सहभागिता से अग्रणी जिला प्रबन्धक राजकुमार गौतम द्वारा आज निराला प्रेक्षाग्रह में वृहद ऋण वितरण शिविर (मेला) एवं ग्राहक जनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान समेत विभिन्न ऋण योजनाओ के कुल 153 लाभार्थियो को 101 करोड़ का ऋण बांटा गया।

अपने संबोधन में मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार लोगो को आत्मनिर्भर व वित्तीय रूप से साक्षर बनाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी एवं ऋण योजनाएं चला रही हैं जिनके माध्यम से आप लोग व्याजमुक्त ऋण लेकर समय से अदा करके आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हो सकते हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान इसी की एक कड़ी है जिसके माध्यम से 4 वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है जिसके माध्यम से लघु उद्योग संचालित करके आप अपन जीवन स्तर ऊंचा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सहित अन्य ऋण योजनाओ के पात्र लाभार्थियो से अनुरोध है कि इस ऋण का उपयोग उसी कार्य में करें जिसके लिए ऋण दिया गया है। उन्होंने लाभार्थियो को ऋण स्वीकृति प्रमाणपत्र भी वितरित किये। कार्यक्रम के आयोजक एलडीएम आरके गौतम ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य ऋण वितरण के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगो को बैंक योजनाओ से जोड़ना है जिसके लिए वित्तीय साक्षरता अति आवश्यक है। हमारे वित्तीय साक्षरता केन्द्र इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

 

उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, माटीकला, एक जनपद एक उत्पाद सहित विभिन्न योजनाओ के 150 से अधिक लाभार्थियो को कुल 101 करोड़ ऋण स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर जिले की सभी बैंको के जिला समन्वयक, बैंक आफ इण्डिया (आरसेटी) एवं क्रिसिल फाउण्डेशन द्वारा स्टाल लगाकर लोगो को बैंक योजनाओ की जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने स्टालो का अवलोकन कर लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिला सहकारी बैंक द्वारा मोबाइल एटीएम के माध्यम से लोगो को एटीएम चलाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम में बैंक आफ इण्डिया के उप आंचलिक प्रबन्धक जुगल किशोर, एलडीएम आरके गौत्तम, डीडीएम नाबार्ड सुमित कुमार, उप्र ग्रामीण बैंक के उप क्षेत्रीय प्रबन्धक पंकज कुमार, बैंक आफ इण्डिया उन्नाव उन्नाव के मुख्य प्रबन्धक आरपी शुक्ला, स्टेट बैंक आफ इण्डिया शाखा उन्नाव के मुख्य प्रबन्धक गौरव सिंह, जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबन्धक पुनीत चौधरी, जिला समन्वयक सहकारी बैंक, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, वित्तीय सलाहकार बैंक आफ इण्डिया बीएन शुक्ला, वरिष्ठ सहायक बैंक आफ इण्डिया राजेन्द्र मिश्रा सहित क्रिसिल फाउण्डेशन के एरिया मैनेजर माता प्रसाद व उन्नाव की पूरी टीम, समूह सखी सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love with Thanks..........