यू पी दिवस पर सम्मानित हुए मेधावी

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक में पंचम दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ललित बहादुर सिंह अभियंता, बी.एस.एन.एल.ने अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय की प्रतिस्पर्धा और संघर्षों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि डिप्लोमा की डिग्री केवल एक कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों से लड़ने का एक सशक्त माध्यम है।समारोह का मुख्य आकर्षण मेधावी छात्रों का सम्मान रहा। ऋषभ वैश्य को संस्था टॉपर होने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Advertisements
Ad 2

मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्या ने उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी इस सफलता पर संस्थान के शिक्षकों और सहपाठियों ने हर्ष व्यक्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. राखी सैनी ने सभी उपाधि प्राप्त कर्ताओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने अनुशासन और तकनीकी दक्षता को सफलता का मूल मंत्र बताया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त विभागाध्यक्ष, कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts:

नया स्मार्ट पिंजरा भारत में मवेशियों के परिवहन को सुगम बना सकता है

देश में प्रौद्योगिकी ने अत्यंत पारदर्शी, जवाबदेह शासन को सुनिश्चित किया है- उपराष्ट्रपति

भारतीय नौसेना को पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल पोत में से पहला अर्नाला पोत सौंपा गया

मध्यप्रदेश ने नवकरणीय ऊर्जा में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है नया मानक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एआई डाटासेंटर निवेश में तेजी लाने पर राज्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया

कुशल रोजगार के अवसर होंगे सृजित, अर्थव्यवस्था होगी सशक्त : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने ई-वेस्ट कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

AI आधारित समाधान विकसित करके ₹25 लाख की पुरस्कार राशि जीतने का मौका

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........