सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा : ग्राम सुरक्षा पथ यातायात पाठशाला का सफल आयोजन

मातगुवां (छतरपुर)।

 

-रंजीत सिंह भदौरिया

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मातगुवां में आज “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा – ग्राम सुरक्षा पथ यातायात पाठशाला” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरपंच प्रतिनिधि श्री अरविन्द सिंह बुंदेला के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में छतरपुर से सीएसपी श्री अरुण कुमार सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं यातायात प्रभारी श्री ब्रहस्पति साकेत, मातगुवां थाना प्रभारी श्री अंकुर चौबे, श्री अजय सिंह (मु. का.अधि.,ज.पं), श्री प्रजापति जी (पंचा.निरी.) तथा श्री के.डी. गोस्वामी (भाजपा मंडल अध्यक्ष) विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, नशे में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन कर स्वयं की तथा दूसरों की जान बचाने का संदेश दिया।

Advertisements
Ad 2

इस अवसर पर शास. सांदीपनी उच्च.माध्य.विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित सभी जनों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ शपथ ग्रहण कर यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बना।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत मातगुवां के सरपंच प्रतिनिधि श्री अरविन्द सिंह बुंदेला ने सभी अतिथियों, पुलिस प्रशासन, पंचायत अधिकारियों, विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........