(डॉ टीएन सिंह)
जिला ब्यूरो चीफ मुजफ्फरपुरNH 24 न्यूज़
मुजफ्फरपुर। राज्य में जहां किसानों के बीच बढ़ते खाद बीज के दाम, छात्रों के बीच स्कूल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज के बढ़ते फीस, सुरसा की तरह मुंह बाय खड़ी बेरोजगारी, महिलाओं के साथ बढ़ते यौन हिंसा के बीच, पूंजीतंत्र के कब्जे वाली गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास संपन्न हुई। जहां ऊंची ऊंची सरकारी कोठों, विद्यालयों, संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ फहराया गया।
इसी कड़ी में सरैया नगर पंचायत कार्यालय पर मुख्य पार्षद अर्चना कुमारी, प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख जानकी देवी, आईसीडीएस कार्यालय पर सीडीपीओ उर्वशी कुमारी, पशुपालन विभाग में जिला पार्षद बिपिन शाही, थाना परिसर में थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया द्वारा झंडोतोलन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित व्यवसाई संघ सरैया के अध्यक्ष शशिकांत साह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रूपेश कुमार सिंह, बीडीओ डॉ बीएन सिंह, अंचल अधिकारी सरैया अंकित कुमार, पंचायत राज पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, नगर पंचायत सरैया के उप मुख्य पार्षद दिलीप राय, सहित सैकड़ो जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।