(डॉ टीएन सिंह) जिला ब्यूरो चीफ मुजफ्फरपुर,
NH 24 न्यूज़
मुजफ्फरपुर: जिले के साहेबगंज प्रखंड अंतर्गत पकड़ी असली गांव निवासी बिंदेश्वर चौधरी के पुत्र आकाश कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर मोटर यान निरीक्षक (MVI) के पद पर अपना चयन सुनिश्चित किया है। उनकी इस उपलब्धि से माता रंजू देवी सहित परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर आकाश कुमार ने अपनी प्रारंभिक तकनीकी शिक्षा राजकीय पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर (Government Polytechnic Muzaffarpur) से पूरी की, जहाँ उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया। अपनी कड़ी मेहनत और विषय पर मजबूत पकड़ के चलते उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। आकाश वर्तमान में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) में कनीय अभियंता (Junior Engineer) के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इन्होंने वर्ष 2023 में SSC JE परीक्षा पूरे भारत में 195 रैंक से उत्तीर्ण की थी।
सरकारी सेवा में रहते हुए भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और अंततः BPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की। आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं मामा सहित परिवार के सहयोग और निरंतर परिश्रम को दिया है। उनकी इस कामयाबी पर राजकीय पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर के शिक्षकों और उनके साथियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं