एनएच डेस्क, लखनऊ।
सीतापुर। जिलाधिकारी महोदय सीतापुर के आदेशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदया श्रीमती प्रिया पटेल जी के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशन में आज महिला कल्याण विभाग की टीम से हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ विमेन के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती अंजना सिंह व जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती मधु सिंह के द्वारा सभी को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए हुए बताया गया कि बाल विवाह करने से बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास पूर्णतया नहीं हो पता है, जिससे बालक एवं बालिकाओं का पूरा जीवन अंधकारमय बीतता है।
बाल विवाह करना एक कानून अपराध है यदि कोई भी व्यक्ति बाल विवाह करता है तब उसको 1 लाख रुपए जुर्माना एवं 2 वर्ष तक का कठोरतम कारावास या फिर दोनों से दंडित किया जाएगा। परिवार, समाज, समुदाय एवं देश के प्रत्येक नागरिक को बाल विवाह रोकने हेतु सक्रिय सहभागिता के साथ बाल विवाह का अंत करना होगा तभी बाल विवाह मुक्त भारत संभव हो सकेगा और बताया गया कि विवाह करने की उम्र लड़की की 18 वर्ष से अधिक तथा लड़के की उम्र 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।
कार्यक्रम में आई0सी0डी0एस0 से सी0डी0पी0ओ0 और खलीउल्लाह खान, सुपरवाइजर, स्वास्थ्य विभाग से बी0पी0एम0, ब्लॉक क्वार्डिनेटर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व ब्लॉक का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की प्रतिज्ञा की।
मैं शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं बाल विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास करूँगा/करूँगी, यह सुनिश्चित करूँगा/करूँगी कि मेरे परिवार, पड़ोस या समुदाय में किसी भी बच्चे का बाल विवाह न हो और बाल विवाह के किसी भी प्रयास की सूचना पंचायत और सरकार को दूँगा/दूँगी ताकि बाल विवाह मुक्त भारतश् का निर्माण हो सके।
इसी क्रम मे विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिनमे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पति की मृत्यु पर निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे मे बताया गया। 05 एक्टिविटी के अन्तर्गत शक्ति संवाद किया गया, शपथ दिलाई गई, पंपलेट वितरित किए गए, विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया तथा ट्रिपल ए की मीटिंग कराई गई।
Related posts:
नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई, अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरौली गोसाई गंज में नदारत दिखे डॉक्टर ।
कन्नौज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया गया
पेंशनरों के लिए गुड न्यूज, डाकघर से घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाणपत्र - कृष्ण कुमार यादव
जिलाधिकारी ने रामगंगा में 555 कछुयें छोड़ संरक्षण का दिलाया संकल्प
उद्यमिता, नवाचार और व्यापार हमारे संस्कारों में : मुख्यमंत्री
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न
हाई कोर्ट के आदेश के बिना कुछ नहीं किया जाए: सुप्रीम कोर्ट