ग्वालियर में स्वच्छता अभियान: घर-घर जागरूकता से कचरा पृथक्करण पर जोर

ग्वालियर: नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार ग्वालियर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने घर-घर जाकर नागरिकों को चार प्रकार के कचरे (सूखा, गीला, नवीनीकरण योग्य और गैर-नवीनीकरण योग्य) को अलग-अलग डस्टबिन में एकत्र करने की जानकारी दी।

साथ ही, लोगों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन में सही तरीके से कचरा डालने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्वालियर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाना है, जिससे स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में शहर को बेहतर स्थान मिल सके।

Advertisements
Ad 3

यह अभियान स्वच्छ ग्वालियर, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024, और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत संचालित किया गया।

Related posts:

Spread the love with Thanks..........