जन उत्थान न्यास के चतुर्थ निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु कार्यालय का उद्घाटन

ग्वालियर।
शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास द्वारा आयोजित किए जा रहे चतुर्थ निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए आज विवाह स्थल ‘जनकपुरी’ मैदान में विवाह कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में गंगादास की बड़ी शाला के महंत रामसेवक दास महाराज, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह नाती, डॉ. प्रकाश लोहिया, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम भार्गव, सुरेश कस्तवार ‘दादा’, सतेन्द्र गुरुजी, डॉ. देवेन्द्र शर्मा, एडवोकेट सुसेन्द्र परिहार, देवेन्द्र पवैया ‘पप्पू’ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शहर के वरिष्ठ समाजसेवी महेश मुदगल ने किया, जबकि कार्यक्रम संयोजक राकेश अग्रवाल रहे।

उद्घाटन अवसर पर 51 कन्याओं के निःशुल्क विवाह समारोह को लेकर अपने उद्बोधन में महंत रामसेवक दास महाराज ने कहा कि निःशुल्क कन्यादान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है, यह ईश्वर की सच्ची पूजा है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के आँसू पोंछने का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव ने कहा कि आज के महँगाई भरे समय में निःशुल्क विवाह कराना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने विधायक डॉ. सतीश सिकरवार को इस सामाजिक पहल के लिए साधुवाद दिया।
पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला ने कहा कि यह आयोजन अब सभी समाजों के लिए प्रेरणा बन चुका है। एक बेटी के विवाह में परिवार को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में यह आयोजन गरीब परिवारों के लिए संबल है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क विवाह में भोजन से लेकर उपहार तक की समुचित व्यवस्था करना अपने आप में बड़ा सामाजिक दायित्व है।

वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह नाती ने कहा कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन से समाज में दहेज-मुक्त विवाह की भावना को बल मिलेगा।

इस अवसर पर महाराज सिंह पटेल, जीवाजी क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ, श्याम बंसल, अहिवरन सिंह ‘कुट्टा पहलवान’, डॉ. राकेश भदौरिया, राजेश तोमर, श्रीमती रेखा जाटव, अनूप शिवहरे, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे।

आयोजन समिति की बृहद बैठक सम्पन्न

विवाह कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में आयोजन समिति की एक बृहद बैठक कार्यक्रम स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्यों की अलग-अलग टीमें गठित कर उन्हें जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

डॉ. सिकरवार ने कहा कि जिसे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करें। उन्होंने कन्याओं को दिए जाने वाले उपहारों एवं व्यवस्थाओं की भी विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में संजय कठठल, अवध धाकरे, अवधेश कौरव, एमआईसी सदस्य नाथूराम ठेकेदार, श्रीमती बबीता डाबर, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कठठल, विनोद जैन, प्रतीक जैन, के.पी. सिंह भदौरिया, सुधीर मंडेलिया, जहान सिंह तोमर सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts:

उत्तर प्रदेश में 23 IAS अधिकारियों के तबादले, प्रियंका निरंजन होंगी गोंडा की नई डीएम, देखिए पूरी लिस...
इंदौर जल कांड की गूंज दिल्ली तक, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तलब
"समाजसेवियों की पहल से विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान, सुखबीर जाखड़ का प्रेरक संदेश"
नए साल में छोटे दुकानदारों को सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, अनावश्यक निरीक्षणों पर लगी रोक
सरकारी जमीन मामलों में सख्ती: अब मुख्य सचिव का हलफनामा होगा अनिवार्य
वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा हेतु चेंबर ऑफ कॉमर्स का अनूठा प्रयास
जैदपुर पुलिस द्वारा 02 तस्कर गिरफ्तार कुल 77 किलो 610 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका का बुरादा बरामत
मध्य प्रदेश में भूजल की गुणवत्ता पर गंभीर खतरा, 39 जिलों में नाइट्रेट स्तर मानक से ऊपर
Spread the love with Thanks..........