सामाजिक संवेदना की ठोस पहल: ग्वालियर का मर्सी होम बच्चों के लिए बना सुरक्षित और स्नेहिल आश्रय

ग्वालियर, 29 जनवरी 2026/
मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भरने की दिशा में ग्वालियर प्रशासन और समाज ने मिलकर अनुकरणीय कार्य किया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा मर्सी होम का निरीक्षण किए जाने के बाद इसकी व्यवस्थाओं में सुधार का निर्णय लिया गया। सामाजिक सरोकार के तहत राम आस्था मिशन फाउंडेशन को इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।

मिशन के वॉलंटियर्स ने मर्सी होम की आवश्यकताओं का आकलन कर समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से सुधार कार्य प्रारंभ किया। जर्जर दीवारों की मरम्मत, भवन की पुताई और आर्ट कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई सुंदर पेंटिंग्स ने पूरे परिसर का स्वरूप ही बदल दिया।

कम से कम खर्च में कूलर, पंखे, खिड़कियां, दरवाजे, पलंग, कुर्सियां, टेबल और शौचालयों का सुधार किया गया। साथ ही परिसर स्थित मंदिर का रिनोवेशन कर वातावरण को और अधिक सकारात्मक व शांति से भरपूर बनाया गया।

Advertisements
Ad 3

मर्सी होम में रह रहे सभी बच्चों के लिए दो-दो जोड़ी नए कपड़े सिलवाकर प्रदान किए गए। सीमित समय और संसाधनों में किए गए इन प्रयासों से मर्सी होम की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। अब यह स्थान वास्तव में बच्चों के लिए एक सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और आत्मीय ‘स्वीट होम’ बन चुका है।

सामाजिक सरोकार के तहत मर्सी होम के सुधार का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिसमें समाज के सभी वर्ग निरंतर सहयोग दे रहे हैं।

Related posts:

"कन्या दान की आड़ में आदिवासी अस्मिता पर हमला?" — पूर्व विधायक पुत्र ने लगाए लव जिहाद व योजना दुरुपय...

कड़ाई से हो यातायात नियमों का पालन, डीएम के सख्त निर्देश

विकसित भारत@2047 के लक्ष्य प्राप्ति के युवा शक्ति का विकास

नगर निगम ग्वालियर में 7 नये अधिकारियों को नियुक्ति पत्र, महापौर ने दी शुभकामनाएँ

जंगलेश्वर शिव मंदिर सेवा समिति ने किया समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध के आदर्शों को सम्मानित किया, समाज में समत...

सिंधिया पर मधुमक्खियों का हमला, उद्घाटन कार्यक्रम बिना किए लौटे

गुरुकुल कोचिंग संस्थान में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........