अप्रत्याशित होल्डिंग टैक्स वसूली के खिलाफ जनता आर पार के मूड में हो रहे हैं तैयार

डॉ टीएन सिंह, जिला ब्यूरो चीफ मुजफ्फरपुर
NH 24 न्यूज़

मुजफ्फरपुर: नगर पंचायत कार्यालय सरैया के द्वारा जारी किए गए कर वसूली चार्ट को जनता एक शिरे से खारिज कर दी है। साथ हीं नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल बारह वार्डों में जनता समानांतर वार्ड कमिटी का गठन कर अप्रत्याशित टैक्स वसूली के खिलाफ आन्दोलन हेतु कमर कस तैयार हो रहे हैं।इसी कड़ी में वार्ड पांच में बैठक कर कमिटी का गठन किया गया।

Advertisements
Ad 3

जिसमें अध्यक्ष पद पर मो मुस्तफा, उपाध्यक्ष श्री जियालाल सिंह, सचिव मो हकीम, उप सचिव मो दानिस उर्फ चुन्नू जी, कोषाध्यक्ष श्री गुडु कुमार को सर्व सम्मति से चुनाव किया गया। वहीं वार्ड तीन के महमदपुर चकिया गांव में अध्यक्ष पद पर श्री मंजय राय उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह, सचिव श्री रामबाबू कुमार, सह सचिव श्री मुकेश कुमार राम एवं कोषाध्यक्ष श्री विशाल कुमार को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।

Spread the love with Thanks..........