नगर पंचायत कार्यालय का कारनामा: घर के मुख्य दरवाजे पर मृत कुआं का मरम्मत कार्य

डॉ टीएन सिंह, जिला ब्यूरो चीफ मुजफ्फरपुर,
NH 24 न्यूज़

मुजफ्फरपुर: सरैया नगर पंचायत कार्यालय द्वारा वार्ड नंबर 9 निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव के घर के मुख्य दरवाजा पर कुंआ मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। जिसका विरोध स्थानीय लोगों द्वारा किया गया। लोगों ने बताया कि यह कुंआ करीब पचास वर्ष पहले का है। कालांतर में जिस समय लोग कुंआ के पानी पर निर्भर थे उस समय कुंआ से बहुत हट कर लोगों का घर था। समय के साथ साथ जब लोगों का जीवन शैली बदली तो वर्तमान में अब मृत कुंआ एक जगह के पहचान मात्र रह गया है। मृत कुंआ के पास अनेक नए घर बन गए हैं। लोगों ने यह भी बताया कि गांव में ऐसे अनेक कुंआ हैं जो घरों से अलग है और उस कुंआ का मरम्मत होना चाहिए। साथ हीं कहा कि जिस मृत कुंआ को बंद कर देना चाहिए उसका जीर्णोद्धार नगर पंचायत कार्यालय द्वारा कराया जा रहा था।

Advertisements
Ad 3

जिसपर धर्वेंद्र कुमार यादव कुंआ मरम्मत का विरोध करते हुए डीएम और नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन सुपुर्द कर कुंआ को बंद करने का गुहार लगाया है। ज्ञात हो कि उक्त कार्यालय के कनीय अभियंता के देख रेख में कुंआ बनवाया जा रहा है। दिए गए आवेदन में कहा है कि हमारे घर के एकदम मुख्य दरवाजा पर जो कुंआ है जिसमें हमारे छोटे छोटे बच्चे गिर सकते हैं। कुंआ का पानी अब कोई उपयोगी नहीं रह गया है। अतः कुएं को बंद करवाने की कृपा किया जाय। जबकि कार्यपालक अधिकारी के द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाने के बावजूद कनीय अभियंता द्वारा बनवाया जा रहा है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर नगर पंचायत सरैया के कार्यपालक अधिकारी पूजा कुमारी ने कहा कि मै जेई को माना कर दी थी कि कुंआ निर्माण के कार्य पर रोक लगाई गई है। यदि इसके बाद भी निर्माण कार्य हो रहे हैं तो आश्चर्य है। मै पता करवाती हूं कि काम कौन करवा रहा है।

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........