युवा दिवस पर शासकीय उमावि शिक्षानगर में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार, 2.34 लाख से अधिक की सहभागिता

ग्वालियर, 12 जनवरी 2026।
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिले में “राष्ट्रीय युवा दिवस” उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले की शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायतों और आश्रम शालाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षानगर में जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट सहित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों व नागरिकों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया। जिले भर में आयोजित कार्यक्रमों में कुल मिलाकर लगभग 2 लाख 34 हजार विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि युवा शक्ति ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। विश्व में सर्वाधिक युवा जनसंख्या भारत में है और जब यह शक्ति सकारात्मक दिशा में प्रयास करती है, तो बड़े और स्थायी बदलाव संभव होते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह घुरैया, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया, संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, जिला पंचायत सीईओ श्री सोजान सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरिओम चतुर्वेदी, डीपीसी श्री रविन्द्र तोमर, जिला योग प्रभारी श्री दिनेश चाकणकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। प्रजापति ब्रह्मकुमारी, पतंजलि योग समिति सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आकाशवाणी के माध्यम से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्, स्वामी विवेकानंद का शिकागो उद्बोधन तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश प्रसारित किया गया। इसके पश्चात आकाशवाणी के संकेतों पर सूर्य नमस्कार के तीन चक्र एवं सामूहिक प्राणायाम संपन्न हुआ।

जिले के अन्य विद्यालयों और संस्थाओं में भी युवाओं, विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने पूरे उत्साह और नई ऊर्जा के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

Related posts:

सीमापार तनाव के बीच भारत-पाक DGMO वार्ता सम्पन्न; ऑपरेशन सिंदूर पर भारत रहा मुखर, भाजपा निकालेगी तिर...
Bhopal News: सैफ अली खान को बड़ी राहत, 16 एकड़ पुश्तैनी जमीन पर नवाब खानदान की जीत
भोपाल में जुबेर मौलाना की दबंगई पर पुलिस की करारी चोट, सरेआम निकाला गया अपराध का जनाजा
राज्य सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम – सफलता की असली कुंजी अब भी ‘क्लासरूम सोच’ ही है, न कि सिर्फ ‘डिजि...
नए साल में छोटे दुकानदारों को सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, अनावश्यक निरीक्षणों पर लगी रोक
बुखार-दर्द की दवा बन रही थी जानलेवा, केंद्र सरकार ने लगाई सख्त रोक
नगर निगम के दो वरिष्ठ अधिकारी सेवा निवृत, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
“मध्य प्रदेश कैबिनेट हुई डिजिटल, मंत्रियों को टैबलेट के साथ मिली नई ताकत”
Spread the love with Thanks..........