ग्वालियर, 31 दिसंबर 2025।
नगर निगम ग्वालियर के उपायुक्त एवं खेल अधिकारी श्री सत्यपाल सिंह चौहान तथा सहायक यंत्री श्री राजेन्द्र शर्मा के निगम सेवा से सेवा निवृत होने पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। बाल भवन स्थित नवीन सभागार में आयोजित समारोह में सभापति श्री मनोज तोमर, नेता प्रतिपक्ष श्री हरिपाल एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने दोनों अधिकारियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया।
समारोह के प्रारंभ में अतिथियों ने दोनों सेवा निवृत अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम के प्रशासनिक एवं खेल गतिविधियों के क्षेत्र में दोनों अधिकारियों का योगदान सराहनीय और प्रेरणादायक रहा, जिससे निगम की कार्यप्रणाली को मजबूती मिली।
इस अवसर पर अपर आयुक्तों सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों की कार्यशैली अनुशासनपूर्ण, जिम्मेदार और सीख देने वाली रही है, जिससे सभी को प्रेरणा मिलती है।
विदाई समारोह में अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर, श्री मुनीश सिंह सिकरवार, उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री श्री पवन सिंघल, श्री सुशील कटारे, नोडल अधिकारी खेल श्री ब्रज किशोर त्यागी, सहायक खेल अधिकारी सुश्री विजेता सिंह चौहान, श्री अयोध्या शरण शर्मा, श्री जितेन्द्र यादव, नमन कौरव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।