अभिषेक लाल ने जूलॉजी में हासिल किया गोल्ड मेडल, बने यूनिवर्सिटी टॉपर

– रंजीत सिंह भदौरिया
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर के होनहार छात्र अभिषेक लाल ने एम.एससी. जूलॉजी में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए उन्हें विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, साथ ही मास्टर ऑफ साइंस (जूलॉजी) की उपाधि प्रदान की गई।

अभिषेक लाल की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता श्रीमती मीनाक्षी लाल, पिता श्री संजय लाल तथा अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया है।
अभिषेक की इस उल्लेखनीय सफलता से न केवल उनका परिवार गौरवान्वित हुआ है, बल्कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है।

Advertisements
Ad 2

Related posts:

भिलौड़ी में VB-GRAM-G योजना पर चौपाल, ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया आधार

डीएम ने सरकारी योजनाओं के दिए सख्त निर्देश

शीतलहर के दृष्टिगत गोवंश संरक्षण हेतु सख़्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

मेला में कुलगुरू शुक्ला ने किया कृषि विश्वविद्यालय की प्रदर्शनी का उदघाटन

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस छात्रों को दिए गए मेडल एवं प्रम...

सागर की ऋतिका साहू को MBA (Finance) में स्वर्ण पदक, राज्यपाल के हाथों मिला गौरव

बैंक सखियों के लिये दो दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग का आयोजन

मध्य प्रदेश में घुसपैठियों पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 3278 संदिग्ध बांग्लादेशी चिन्हित

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........