जागरुकता रैली निकालकर यातायात माह का किया गया समापन

 

बाराबंकी।पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा यातायात जागरुकता रैली को पटेल तिराहा से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, राजकीय इण्टर कॉलेज, जमीरुल रहमान किदवई इंटर कॉलेज व पॉयनियर मॉण्टेसरी इण्टर कॉलेज के छात्रों एवं एनसीसी कैडेट व स्काउट्स द्वारा भाग लिया गया। यातायात माह समापन रैली पटेल तिराहा से होते हुए पुलिस लाइन्स तक पहुंची। तदोपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित लोगों को यातायात माह के प्रति जागरुक कर उन्हें सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करने,सुरक्षित यात्रा हेतु दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को हेलमेट अवश्य पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, नशे में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय फोन में बात तथा चैटिंग न करने, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहने तथा सुरक्षित व सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात जागरुकता अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों, शिक्षकों तथा समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक,दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक पाठक, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, यातायात प्रभारी रामयतन यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुधीर कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Related posts:

जंगलेश्वर शिव मंदिर सेवा समिति ने किया समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन
मुरार छावनी के सिविल एरिया को नगर निगम में शामिल करने की दिशा में अहम बैठक
नगर निगम के दो वरिष्ठ अधिकारी सेवा निवृत, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
ग्वालियर में राशन घोटाला: गरीबों का अनाज बाजार में, अफसर तमाशबीन
जुमा की नमाज़ के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने किया पैदल मार्च
मिल्कीपुर उपचुनाव में निष्पक्षता का उल्लंघन, चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए
इंजीनियर डे पर नया संकल्प: प्रदेश में रिसर्च ट्रेनिंग संस्थान की घोषणा, उम्मीदों के साथ बुनियादी सवा...
आँगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकत्री भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 और 20 दिसम्बर तक बढ़ी
Spread the love with Thanks..........