भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के तत्वावधान में महाराजा सुहेलदेव पासी व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्रबोस जयंती समारोह एवं माननीय सांसद चन्द्रशेखर आजाद “एडवोकेट” जी के निर्देश पर भीम आर्मी, , डॉ अंबेडकर पार्क ग्राम खनवाहा ब्लॉक देवा बाराबंकी में दिनांक 23-01-2026 समय ठीक 12: 00 बजे दिन में जनसभा की गई।
जिसमें मुख्य अतिथि हरिनंदन सिंह एडवोकेट मंडल प्रभारी आज समाज पार्टी काशीराम ने कहा की देश की आज़ादी में नेता जी सुभाष चन्द्र बोष का योगदान हमेशा याद रहेगा । शिवबरन सिंह जिला संरक्षक भीम आर्मीसुभाष चंद्र रावत जिला संयोजक भीम आर्मी ने कहा नेता जी द्वारा देश की आज़ादी में किए गए योगदान भारत के सम्पूर्ण नागरिक हमेशा कर्जदार रहेंगे । महाराजा सुहेल देव पासी ने विदेशी आक्रांताओ से अदम्म साहस के साथ युद्ध लड़ उनको परास्त कर देश की रक्षा किया ।
जिला महासचिव भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला महासचिव ऋषभ देशमुख का जन्मदिन को भी भीम आर्मी के समस्त कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ जयंती समारोह के प्रांगण में बड़े धूमधाम से मनाया आयोजन गणों ने तलवार व अंग वस्त्र भेंट करके कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया केक व मिठाई बांट कर आपस में एक दूसरे को जयंती व जन्मदिन की बधाई दी
धर्मेंद्र कुमार जिला प्रवक्ता आजाद समाज पार्टी विपिन कुमार बहुजन जिला महंत सचिव संगठन राममिलन रावत जिला सचिव भीम आर्मी अंकित कुमार गौतम ब्लॉक का अध्यक्ष देव सूरज कुमार तहसील संयोजक उमेश कुमार रावत ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार चौधरी जिला संगठन मंत्री दिनेश चंद्र गौतम सहित सेकड़ों ग्रामवासी दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहें 