डीएम ने कलेक्ट्रेट में नवीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम का किया लोकार्पण

लखीमपुर खीरी, 25 जनवरी। जिले में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, डीआईओ एनआईसी महेंद्र सिंह के साथ कलेक्ट्रेट में नवीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम का लोकार्पण किया।

लोकार्पण के बाद डीएम ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से जिले के विभिन्न विभागों और अधिकारियों के बीच समन्वय और संवाद में काफी सुधार होगा। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी और जनता को सेवाओं की प्राप्ति में सुविधा बढ़ेगी। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि इस आधुनिक सुविधा का अधिकतम उपयोग करते हुए जिला प्रशासन की कार्यकुशलता को और बढ़ाया जाए।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों ने नवीन सुविधा का निरीक्षण किया। डीएम ने तकनीकी उपकरणों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए इसे प्रशासनिक कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने लोकार्पण का स्वागत किया और इस सुविधा के सफल संचालन की शुभकामनाएं दी।

Advertisements
Ad 3

डीएम ने कलेक्ट्रेट में नवीन वाहन स्टैंड का किया लोकार्पण

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सीडीओ अभिषेक कुमार और एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कैंटीन के जीर्णोद्धार के साथ कर्मचारियों के लिए नवीन वाहन स्टैंड का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान डीएम ने कहा कि यह सुविधा कलेक्ट्रेट कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। वाहन स्टैंड का निर्माण कर्मचारियों की सुविधा, पार्किंग प्रबंधन और परिसर में सुव्यवस्था को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस सुविधा का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए और परिसर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखा जाए।

सीडीओ और एडीएम ने भी कर्मचारियों की सुविधा और प्रशासनिक सुगमता बढ़ाने के उद्देश्य से इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। बताते चलें कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर इन कार्यों को कराया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी/नाजिर मो. सलीम कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts:

"डीजीपी सुधीर सक्सेना को मिली भावपूर्ण विदाई, नए डीजीपी कैलाश मकवाना ने संभाला पदभार"

अवैध प्लाटिंग पर गरजा प्राधिकरण का जेसीबी, पच्चीस हजार वर्गमीटर भूमि पर प्रस्तावित कालोनी की दीवार ध...

सब्जियों की खेती पर मिलेगा अनुदान

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति फेज- 05” आयोजन

कलेक्ट्रेट परिसर में ब्लैक आउट मॉकड्रिल की तैयारी बैठक सम्पन्न की

अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में भव्य रूप से मनाया गया 77वां स्थापना दिवस

बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बेहतर बनाने को लेकर प्राचार्यों की बैठक आयोजित

संचालित 'इंस्पायरिंग इनोवेटर्स' कौशल विकास पहल के समापन में शामिल

Spread the love with Thanks..........