राज्यपाल ने भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के परिविक्षाधीन अधिकारियों से किया संवाद

एनएच डेस्क, शिमला।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज लोक भवन में भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (आईए एंड एएएस) 2025 बैच के परिविक्षाधीन अधिकारियों के साथ संवाद किया।
संवाद के दौरान राज्यपाल ने लोक सेवा, जवाबदेही तथा शासन में सत्यनिष्ठा के महत्त्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवा अधिकारियों को कर्त्तव्यों के निर्वहन में दक्षता, पारदर्शिता और नैतिक आचरण को धारण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने और सार्वजनिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करने में लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।
इस अवसर पर परिविक्षाधीन अधिकारियों ने भी राज्यपाल के साथ अपने अनुभव साझा किए।
इससे पूर्व, उन्होंने लोकभवन का भ्रमण कर इसके ऐतिहासिक महत्त्व, वास्तुकला धरोहर और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं।
इससे पूर्व, राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी के महानिदेशक एस. आलोक ने राज्यपाल को सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) सुशील कुमार ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा तथा निदेशक पुष्पलता भी उपस्थित थे।

Related posts:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न
“सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस” मुरार सैन्य स्टेशन में गरिमामय समारोह आयोजित
गांधी सभागार में आर्मड फोर्सेज वेटरन्स दिवस समारोह आयोजित
शिक्षा या व्यापार? प्राइवेट स्कूलों में बढ़ता काले धन का खेल और गिरता शिक्षा स्तर
संचालित 'इंस्पायरिंग इनोवेटर्स' कौशल विकास पहल के समापन में शामिल
डीएम की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न
स्टार्ट-अप इको सिस्टम रैंकिंग में "लीडर" श्रेणी में रखा स्थान बरकरार : मुख्यमंत्री
अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से मध्यप्रदेश के कौशल विकास को बनाएंगे सशक्त : मंत्री
Spread the love with Thanks..........