डीएम की लाइव वीसी व्यवस्था से फरियादियों को त्वरित राहत

 

जनता दर्शन में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आने वाले फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत जिले भर के सभी संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से लाइव जोड़ा गया है, जिससे शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस व्यवस्था में शिकायतकर्ता अपनी समस्या सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करता है, जबकि संबंधित विभागों के अधिकारी प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अपने कार्यालय में शिकायतें सुनते हुए एक साथ जिलाधिकारी से भी लाइव जुड़े रहते हैं। जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत सुनते ही तत्काल संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं और मौके पर ही समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

Advertisements
Ad 3

इससे न केवल शिकायतों के निस्तारण में लगने वाला समय काफी कम हुआ है, बल्कि फरियादियों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिली है।लाइव वीसी के माध्यम से अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित हो रही है, क्योंकि निर्देशों का पालन तुरंत कराने की व्यवस्था बनाई गई है। कई मामलों में संबंधित अधिकारी से उसी समय बात कर समस्या का समाधान तत्काल संभव हो पा रहा है, जिससे आम जनता का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Related posts:

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........