कलेक्ट्रेट कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा महा संक्रांति पर खिचड़ी भोज का आयोजन

शाहजहांपुर, 16 जनवरी। कलेक्ट्रेट कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा महा संक्रांति के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने महा संक्रांति पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द, सहयोग और सकारात्मक कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love with Thanks..........