एनएच डेस्क, जयपुर।
जयपुर, 5 जनवरी। राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट—2026 सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित हो रहा है। इसके अंतर्गत ‘कॉमिक कॉन’ में दूसरे दिन सोमवार को युवाओं और पॉप-कल्चर प्रेमियों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। इस दौरान कॉमेडी परफॉर्मेंस, कोस्प्ले शोकेस, गेमिंग चर्चा और क्रिएटर सेशन हुए।
संगीत, कॉमेडी और लाइव परफॉर्मेंस ने दर्शकों का मन मोहा-
कॉमिक कॉन के मंच पर ऊर्जा और मनोरंजन का जबरदस्त संगम देखने को मिला। इस दौरान राजस्थान के पॉप कलाकार किलस्विच ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन अपूर्व गुप्ता की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को ठहाकों से लोटपोट कर दिया। इस दौरान केवाई कलेक्टिव, सेलिंडी मताहारी जैसे कलाकारों की लाइव परफॉर्मेंस सराहनीय रही।
ज्ञानवर्धक सत्रों और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की मौजूदगी ने बनाया कार्यक्रम को खास-
कॉमिकॉन के दूसरे दिन ज्ञानवर्धक और रोचक सत्रों की भरमार रही। कार्यक्रम में कॉमिक बुक क्रिएटर्स और कलाकारों के पैनल डिस्कशन आयोजित किए गए, जहां प्रतिभागियों को कॉमिक्स, स्टोरीटेलिंग और क्रिएटिव इंडस्ट्री के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। अंतरराष्ट्रीय कॉमिक कलाकार बर्नार्ड चांग ने युवाओं को नवाचार और रचनात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कॉस्प्ले, क्रिएटर्स और इंटरएक्टिव गतिविधियों का अनोखा अनुभव-
जयपुर कॉमिक कॉन तीनों दिनों में कॉस्प्ले प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है, जिसमें प्रतिभागी अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे है। इसमें विजेता को 50 हजार रुपए तक की पुरस्कार राशि दी जा रही है। कार्यक्रम में पहुंचे प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा क्रिएटर्स से मुलाकात की, रंग-बिरंगे कॉस्प्ले कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और विभिन्न इंटरएक्टिव गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Related posts:
गांधी जयन्ती समारोह मनाये जाने के सम्बन्ध में तैयारी बैठक आयोजित
गुलाबी गैंग का कंबल वितरण
वृद्धाश्रम के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया
करवा चौथ: प्रेम, निष्ठा और नारी शक्ति की परंपरा — प्राचीन आस्था से आधुनिक समानता तक की यात्रा
पायनियर इंटर कॉलेज बाराबंकी ने किया "यूफोरिया- खुशियों का उत्सव" कार्यक्रम का आयोजन
ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर पतंगों की प्रदर्शनी आयोजित : मुख्यमंत्री
29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रदेश के युवाओं का कार्यक्रम आयोजित
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण मास- 2025 की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न