वीरांगनाओं को तलवार व मोमेंटो भेंटकर किया गया सम्मानित

ग्वालियर: जन समस्या निवारण समिति, जिला संभाग मध्य प्रदेश द्वारा वीरांगना झलकारी बाई जयंती के उपलक्ष्य में 24 नवंबर 2024 को लक्कड़ खाना मुंशीयन मोहल्ले में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 51 विभूतियों को तलवार मोमेंटो और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खुशी माहौर ने झलकारी बाई की भूमिका में प्रस्तुति दी। मंच संचालन डॉ. राज अग्रवाल ने किया।

मुख्य अतिथि: डॉ.आर.के. धाकड़, जे.एच डीन
कार्यक्रम की अध्यक्षता:
मां डॉ. सचिन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

विशेष अतिथि: मां डॉ. एम.एल. माहौर, जे.एच होस्टल
मां जयप्रकाश मिश्रा, अधिवक्ता
मां डॉ. हेमंत कुमार आर्य, प्रभारी, हेम की परेड हॉस्पिटल

कार्यक्रम में झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन सिंह माहौर ने वीरांगना झलकारी बाई के जीवन पर प्रकाश डाला, उनकी वीरता और साहस को याद किया। उन्होंने बताया कि झलकारी बाई ने अपनी जान की परवाह किए बिना झांसी में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और महारानी लक्ष्मीबाई की रक्षा की।

साथ ही, स्वास्थ्य व सामाजिक कार्यों पर भी चर्चा हुई। डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाने का सुझाव दिया, वहीं डॉ. मक्खन लाल माहौर ने संस्था के कार्यों में सहयोग देने का वादा किया। समारोह में शासकीय कर्मचारियों, समाजसेवियों और अन्य सम्माननीय व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

समिति के जिला अध्यक्ष संजय माहौर ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए समाज में समरसता और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने झलकारी बाई के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की और आभार व्यक्त किया।

Related posts:

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा प्रदेश में सांस्कृतिक अभ्युदय : मुख्यमंत्री
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण मास- 2025 की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
03 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक विभिन्न विद्यालयों के कई छात्र व छात्राएं अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते...
29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रदेश के युवाओं का कार्यक्रम आयोजित
ये भी रात कट के रहेगी , अगर शाम है तो सहर और भी है ... कविताओं की बही रसधार
मुख्यरमंत्री ने किया महाभारत समागम का शुभारंभ
एडीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर की म्यूजिक कांफ्रेंस की शुरुआत
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सैनी ने उन्नाव में की विकासकारियों की समीक्षा बैठक
Spread the love with Thanks..........