साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण

एनएच डेस्क, बाराबंकी।

अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा मंगलवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए-

आज दिनांक- 06.01.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बाराबंकी श्री रितेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में मंगलवार की परेड की सलामी ली गई, तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी व पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु ड्रिल की कार्यवाही कराई गयी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों की परेड, अनुशासन एवं शारीरिक क्षमता की भी समीक्षा की गई तथा उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस लाइन परिसर स्थित कैंटीन, क्लास रूम, बैरक, व्यायामशाला, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, आवासीय परिसर एवं पुलिस लाइन भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई व पुलिस लाइन में हो रहे निर्माण कार्य आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेश कुमार तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts:

शाहजहांपुर : डीएम की अध्यक्षता में स्वच्छ पेयजल के संबंध में बैठक आयोजित
सभी नगरीय निकायों को पेयजल स्त्रोतों तथा पाइपलाईन के संचालन के दिए निर्देश : कलेक्टर
मध्य प्रदेश एयर एम्बुलेंस सेवा : समय पर उपचार से जीवन रक्षा की प्रभावी पहल
भर्ती के लिए आवश्यक औपचारिकताएं समय से करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री
नशे की रोकथाम के लिए एंटी-चिट्टा वालंटियर योजना एक हजार वालंटियर किए जाएंगे तैनात
एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र–I ने रेडियोथेरेपी सेवा हेतु गुजरात कैंसर एवं अनुसंधान संस्थान
डॉ. दीपकराम अहिरवार को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान
राज्य मंत्री ने किया प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उदघाटन
Spread the love with Thanks..........