जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया

एनएच डेस्क, लखनऊ।
सीतापुर। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने कार्यों में गम्भीरता लायें। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी चिकित्सालयों की व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाये तथा साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराया जाये। प्रसव के दौरान समस्त सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि गैर पंजीकृत चिकित्सालयों एवं घरों में कोई प्रसव न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने कहा कि ड्यू लिस्ट समय से अपडेट करायी जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि ई कवच पोर्टल एवं आरसीएच पोर्टल पर डाटा फीडिंग का कार्य पूरी शुद्धता के साथ किया जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र व्यापक रूप से आयोजित किये जायें तथा सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। सभी सत्रों का नियमानुसार सुपरवाईजरी विजिट भी सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर कम किये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले सी0एच0ओ0 को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाये। उन्होंने टेलीकंसल्टेंसी में सुधार के निर्देश भी दिये। ‎जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को सुचारू रूप से संचालित किया जाये। फैमिली प्लानिंग हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। एन0आर0सी0 में रेफरल बढ़ाये जाने के निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि कम्युनिटी रेफरल को प्रोत्साहित किया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के बाहर आकर्षक बोर्ड लगाते हुये ब्रान्डिंग की जाये तथा इन इकाईयों में उपलब्ध सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाये। क्षेत्र की जनता में यह विश्वास उत्पन्न किया जाये कि स्वास्थ्य केन्द्र में उत्कृष्ट कोटि की सेवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों एवं तीमारदारों से अच्छा व्यवहार किया जाये तथा उन्हें समस्त प्रकार की जानकारियां उपलब्ध करायी जायें। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई फैसिलिटी बिना पर्याप्त कारण के रिफरल न करें तथा रिफरल के उपरान्त मरीजों का फीडबैक अवश्य लिया जाये। मातृ सुरक्षा केन्द्र के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि बार रूम के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं संकलित की जायें तथा समय से गर्भवती महिलाओं दूरभाष के माध्यम से टीकाकरण, जांच, सलाह आदि से संबंधित सूचनाएं प्रदान की जायें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि व्यापक अभियान चलाते हुये टी0बी0 मरीजों को चिन्हीकरण किया जाये तथा चिन्हित मरीजों को समुचित उपचार तथा शासन द्वारा दी जा रही सुविधाएं प्रदान की जायें। मैसरेटेड फीटस के खैराबाद एवं एलिया में अधिक मामले मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी खैराबाद एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी एलिया का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts:

नशे की रोकथाम के लिए एंटी-चिट्टा वालंटियर योजना एक हजार वालंटियर किए जाएंगे तैनात
वन राज्य मंत्री ने रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों की कि हौसला अफजाई
सरकार की योजनाओं को अधिकारी जनजन तक पहुँचाये : बैजनाथ रावत
सभी नगरीय निकायों को पेयजल स्त्रोतों तथा पाइपलाईन के संचालन के दिए निर्देश : कलेक्टर
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली ने कियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालाबाद का निरीक्षण
डीएम ने किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध लिया सख्त एक्शन : मुख्यमंत्री
मध्य प्रदेश एयर एम्बुलेंस सेवा : समय पर उपचार से जीवन रक्षा की प्रभावी पहल
Spread the love with Thanks..........