अब नहीं होगा “जुबान फिसलना”, नेताओं को मिलेगा बोलने का स्पेशल कोर्स!

राजस्थान की सियासत में अब “कह दिया तो कह दिया” वाला दौर जा रहा है। सरकार ने तय किया है कि अब मंत्री और विधायक पहले बोलना सीखेंगे—फिर बोलेंगे! जयपुर में शुरू हुआ यह विशेष प्रशिक्षण शिविर नेताओं की जुबान को न केवल धार देगा, बल्कि उसे ‘नपी-तुली’ भी बनाएगा।

शिविर में नेताजी को सिखाया जा रहा है कि प्रेस से कैसे बात करें, सोशल मीडिया पर क्या न कहें, जनता से संवाद कैसे बनाएं और सबसे ज़रूरी—सदन में क्या बोलना है, कितना बोलना है और कब चुप रहना है!

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी खुलकर इसका समर्थन किया और खुद प्रशिक्षण सत्रों में शामिल हुए। साफ संकेत है—अब कोई नेता अगर “बिना ब्रेक” बोलेगा, तो यह नसीहत मिलेगी: पहले ट्रेनिंग पूरी करो, फिर बयान दो!

यह कदम उन नेताओं के लिए भी संदेश है, जो अब तक ‘जुबान से लुढ़क’ कर पार्टी की किरकिरी करा चुके हैं। अब हर विधायक बोलेगा—but only with clarity, confidence and content!

Related posts:

संयुक्त राष्ट्र ने 21 दिसंबर को घोषित किया विश्व ध्यान दिवस: भारत की अहम भूमिका
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर संसद में हंगामा, विपक्ष ने उठाए सवाल
इंदौर में दूषित पानी से स्वास्थ्य संकट, स्थानीय रिपोर्टों में 14 मौतों का दावा
दिल्ली कोर्ट का फैसला: ‘लैंड-फॉर-जॉब’ मामले में लालू परिवार पर आरोप तय, कानूनी संकट गहराया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे 'एयरो इंडिया 2025' का उद्घाटन
अब ‘बोलना’ भी सिखाएगी सरकार! मध्य प्रदेश में मंत्रियों को मिलेगा बोलने का प्रशिक्षण, राजस्थान में पह...
धर्म पर टिप्पणी को लेकर विवाद: सीजेआई गवई बोले – “मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं”
CISCE ने 2025 की 10वीं और 12वीं परीक्षा की तिथियाँ घोषित की
Spread the love with Thanks..........