अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर संसद में हंगामा, विपक्ष ने उठाए सवाल

अमेरिका से वापस भेजे गए 104 भारतीयों को लेकर संसद में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि भारतीयों को अमानवीय तरीके से डिपोर्ट किया गया। अमेरिकी मिलिट्री विमान C-17 से इन भारतीयों को लाया गया, जिनके हाथ-पैर बांधने के आरोप लगे।

विपक्षी सांसदों ने पूछा, “अखिर क्यों इन लोगों के हाथों में हथकड़ियां लगाई गईं?” इस पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि विमान द्वारा निर्वासन की मानक प्रक्रिया के तहत यह किया गया। हालांकि, महिलाओं और बच्चों पर यह नियम लागू नहीं होता।

वापस लौटे भारतीयों ने दावा किया कि 40 घंटे तक उन्हें हथकड़ी और जंजीरों में बांधकर रखा गया था, और शौचालय जाने के लिए भी मुश्किलें आईं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह अमेरिका के नियमों के तहत किया गया और अवैध प्रवासियों की वापसी कोई नई बात नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार अमेरिकी अधिकारियों से लगातार संपर्क में है ताकि भारतीयों के साथ किसी तरह का अमानवीय व्यवहार न हो।

Related posts:

झारखंड में हेमंत सोरेन ने चौथी बार संभाली मुख्यमंत्री की कमान
"पूर्व भाजपा सांसद अजय प्रताप सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया 'पाखंडी', हिंदू राष्ट्र की अवधारणा ...
10 जनवरी से कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम, मनरेगा बचाने सड़क पर उतरेगी पार्टी
अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों पर विदेश मंत्री का बयान: मानवीय व्यवहार और संवाद जरूरी
अब ‘बोलना’ भी सिखाएगी सरकार! मध्य प्रदेश में मंत्रियों को मिलेगा बोलने का प्रशिक्षण, राजस्थान में पह...
SIR चरण-2: 12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट मतदाता सूची से 6.5 करोड़ नाम हटाए गए, आयोग ने...
भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती आज, शिक्षा और सामाजिक चेतना को राष्ट्र का नमन
सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर सुनवाई जारी, बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा पर मंथन
Spread the love with Thanks..........