विश्वभर का जो श्रेष्ठतम है, वह भारतीय संविधान में है-राज्यपाल

जयपुर, 15 सितम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने विश्व लोकतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान सर्वाेच्च है। लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए सभी मिलकर कार्य करें। उन्होंने लोकतंत्र में सभी स्तरों पर जवाबदेही  सुनिश्चित किए जाने और सभी को पारदर्शिता से कार्य करने की संस्कृति विकसित करने का आह्वान किया।
श्री बागडे सोमवार को इंदिरा गांधी पंचायत राज संस्थान सभागार में ’भारतीय युवा संसद’ के अधिवेशन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा देश के कर्णधार हैं, उन्हें ’देश प्रथम’ की सोच से कार्य करने के लिए सभी स्तरों पर प्रेरित किया जाए। उन्होंने विश्व में लोकतंत्र के इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि भारत में बाबा साहेब अम्बेडकर ने संविधान निर्माण के दौरान यह ध्यान रखा कि विश्वभर का जो श्रेष्ठतम है, वह हमारे संविधान में आए।
राज्यपाल ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र इसलिए है कि यह समानता, न्याय और उदात्त जीवन मूल्यों से जुड़ा है। उन्होंने सही शिक्षा के जरिए लोकतंत्र को मजबूत किए जाने का आह्वान किया। इसके लिए उन्होंने विद्यालयों और महाविद्यालयों में बौद्धिक और शारीरिक क्षमता बढ़ाते हुए प्रतिभा संपन्न युवाओं की संख्या बढ़ाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि थाली में भोजन का जो नियोजन कर सके और खाने के बाद भोजन फेंकना नहीं पड़े वही राष्ट्र और समाज में नियोजन के लिए कार्य करने में सक्षम हो सकता है। शुरूआत घर से, अपने आप के नियोजन से करनी होगी तभी देश और विश्व का नियोजन सही हो सकता है।
उन्होंने कहा कि सुशासन में कृत्रिम बुद्धिमता का प्रयोग साक्ष्य आधारित निर्णय लेने, प्रक्रियाओं में तेजी लाने और नागरिक सुविधाओं में बेहतरी के लिए तो ठीक है परन्तु इसका सावधानी से उपयोग होगा तभी तकनीक की सार्थकता है। ए.आई. मानवीय गरिमा और जीवन मूल्यों पर हावी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
राज्यपाल ने आरंभ में भारतीय संसद के आलोक में प्रकाशित पुस्तिका ष्लोकतंत्र वैचारिकीष् का लोकार्पण किया।

Related posts:

भाजपा ने वार्ड-39 उपचुनाव के लिए अंजली पलैया को बनाया प्रत्याशी
हेमंत सोरेन आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा, 26 नवंबर को ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ
दिल्ली में युवा लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
चंडीगढ़ कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में बड़े हर्षोल्लास के साथ 15वा वार्षिक उत्सव मनाया गया
मुख्यमंत्री ने बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा की राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश ...
दतिया: कांग्रेस सेवा दल की बैठक में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के नियुक्ति पत्र वितरित
हिमाचल के हितों में सहयोग के लिए बड़े भाई की भूमिका निभाएं पंजाब व हरियाणाः मुख्यमंत्री
ग्वालियर उपचुनाव के लिए तैयारियां पूरी
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा में सभी पांच प्रत्याशी पात्र
जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यालय पर संविधान दिवस मनाया
Spread the love with Thanks..........