ग्वालियर मेले में 19 जनवरी से दंगल की गूंज पुरुषों की जिला-संभाग-राज्य स्तरीय कुश्तियां, महिला पहलवानों का राज्य स्तरीय दंगल भी होगा

ग्वालियर | 18 जनवरी 2026
श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला इस बार भी पारंपरिक अखाड़े की गरिमा और रोमांच का साक्षी बनने जा रहा है। मेले में 19 जनवरी से कुश्ती प्रतियोगिता (दंगल) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुरुष और महिला पहलवान अलग-अलग वर्गों में अपने दांव-पेच का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में जिला, संभाग और राज्य स्तर के नामी पहलवान भाग लेंगे।

मेले में पुरुष पहलवानों की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 19 व 20 जनवरी को आयोजित होगी। यह मुकाबले 40-45, 51, 57, 61, 65, 70, 74, 79, 84 और 84 से अधिक किलोग्राम वजन वर्ग में होंगे। इसमें भाग लेने वाले पहलवानों का वजन 19 जनवरी को किया जाएगा।

इसके बाद 21 और 22 जनवरी को संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस स्तर पर 45-51, 57, 61, 65, 70, 74, 79, 84 और 84 से अधिक किलोग्राम वर्ग में मुकाबले होंगे। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का वजन 21 जनवरी को लिया जाएगा।

मेले का सबसे बड़ा आकर्षण पुरुष पहलवानों का राज्य स्तरीय दंगल होगा, जो 23 से 25 जनवरी तक चलेगा। इसमें प्रदेश भर से आए पहलवान 45-51, 57, 61, 65, 70, 74, 79, 84 और 84 से अधिक किलोग्राम वजन वर्ग में अखाड़े में उतरेंगे। राज्य स्तरीय दंगल के लिए वजन 23 जनवरी को होगा।

महिला पहलवानों का राज्य स्तरीय दंगल भी आकर्षण का केंद्र

ग्वालियर मेले में महिला पहलवानों का राज्य स्तरीय दंगल भी 23 से 25 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 35-40, 50, 60, 60 से अधिक और 70 किलोग्राम वजन वर्ग की महिला पहलवान भाग लेंगीं। महिला पहलवानों का वजन भी 23 जनवरी को किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

दंगल के नोडल अधिकारी एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री जोसेफ बक्सला ने बताया कि सभी प्रतियोगिताएं निर्धारित तिथियों पर होंगी और इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

संपर्क जानकारी

दंगल में भाग लेने के इच्छुक पहलवान अधिक जानकारी के लिए

• कुंवर राज कटारे – 9826968411
• कर्मवीर सिंह – 9926455491
• सुरेन्द्र यादव – 8889890103
से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts:

बाराबंकी में बच्चों का शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी तक
मकर संक्रांति: सूर्य के उत्तरायण के साथ राष्ट्र के उत्तरदायित्व का पर्व
21 साल बाद लौटेगी सरकारी बस सेवा, ‘सुगम परिवहन’ से बदलेगा मध्य प्रदेश का सफर
जनपद न्यायाधीश ने पुलिस विभाग की मोटरसाइकिल जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
रांग साइड वाहन चलाया तो घर पहुंचेगा चालान — एएसपी विदिता डागर की चेतावनी, दीपावली पर यातायात व्यवस्थ...
सांसद तनुज पूनिया की अध्यक्षता में आहूत हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक
नववर्ष के पहले दिन सर्द मौसम और फुहारों के बीच मेले में उमड़ा जनसैलाब
"रेडक्रॉस"भीषण शीत प्रकोप में दिव्यांगों और विधवाओं को कम्बल देकर सहयोगी भूमिका का निर्वहन
Spread the love with Thanks..........