गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। नगर के नागेश्वर नाथ धाम स्थित मंदिर परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा एवं अमरेश सोनी द्वारा आयोजित समरसता भोज में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर खिचड़ी भोज का आनंद लिया। इस समरसता भोज में नगर और जनपद के तमाम गणमान्य एवं हर समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जनपद बाराबंकी की पूर्व प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, विधान परिषद सदस्य अवनीश पटेल, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, डॉक्टर राम कुमारी मौर्या, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, पूर्व विधान परिषद सदस्य हरगोविंद सिंह, भाजपा नेता राकेश कर्रा, भाजपा नेता डॉ विवेक वर्मा, ललित कला अकादमी की सदस्य सरोज रावत, पूर्व नगर अध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सरिता सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, गुरशरण लोधी, जिला उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह (ज्ञानू), पंकज मिश्रा, प्रदीप मौर्य, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह, ताज बाबा राईन, आलोक वर्मा, नगर अध्यक्ष सूरज सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्ता, चंद्रहास वर्मा, शशी भुर्जी, रवि शुक्ला, अमरजीत श्रीवास्तव (टिल्लू), जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, देवा ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव, हरख ब्लाक प्रमुख रवि रावत, नवीन सिंह राठौड़, डॉक्टर अवधेश वर्मा सहित तमाम लोगों ने हिस्सा लिया।