एक 315 बोर कट्टा व 01 जिंदा राउंड व एक 32 बोर का कट्टा जप्त किया गया।

ग्वालियर। 20.01.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के अनुक्रम में दिनांक 19.01.2026 को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना थाटीपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति कन्या विद्यालय की बाउन्ड्री के बगल से अवैध हथियार लिए किसी वारदात करने की नीयत से या बेचने की नीयत से खडा है।

उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर एसएसपी ग्वालियर के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) एवं अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(रापुसे) द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार(रापुसे) एवं सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान कन्या विद्यालय के पास पहुंचे तो देखा एक व्यक्ति कन्या विद्यालय की बाउंड्री के पास मुखबिर के बताये हुलिये खडा हुआ दिखा जो पुलिस को देखकर छुपने लगा, लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे धरदबोचा।

पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी ली तो कमर मे एक 315 बोर लोहे का देशी कट्टा एव कमर में पीछे की तरफ एक 32 बोर का छोटा लोहे का देशी कट्टा खुरसे मिला, व पीछे पैंट की जेब मे एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड रखे मिला। नाम व पता पूछने पर उसने आरोपी शिवम सिंह चौहान पुत्र अरविंद सिंह चौहान उम्र 23 साल निवासी ग्राम अमायन जिला भिंड का होना बताया।

आरोपी का यह कृत्य जुर्म धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से मौके पर एक 315 बोर लोहे का देशी कट्टा, एक 32 बोर का छोटा लोहे का देशी कट्टा व 01 जिन्दा 315 बोर का राउण्ड विधिवत जप्त किया जाकर थाना थाटीपुर में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 16/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अवैध हथियारों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जप्त हथियार : एक 315 बोर कट्टा व 01 जिंदा राउंड व एक 32 बोर का कट्टा जप्त किया गया।

सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान व थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा, क्राईम ब्रांच टीम – प्रआर. दिनेश सिंह राजावत, आर. रणजीत सिंह गुर्जर(दोनों की मुख्य भूमिका) आर. जयहिंद जादौन, आर. राहुल शर्मा, थाना थाटीपुर से प्रआर. देवेन्द्र शंखवार, आर. इंदर सिंह परमार, आर. नीरज मावई की सराहनीय भूमिका रही।

Spread the love with Thanks..........