बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसानों को नही मिलेगा इन योजनाओं का लाभ, जानें

उप निदेशक कृषि श्री संतोष कुमार ने फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कृषकों की भूमि को आधार से लिंक कर एक विशिष्ट पहचान पत्र (आई०डी०) तैयार किया जा रहा है। इस एकल आई०डी० के माध्यम से कृषक विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपने कृषि उत्पादों का विपणन भी कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि यदि कृषक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराते हैं तो भविष्य में कृषि विभाग द्वारा संचालित बीज, उर्वरक, कृषि निवेश एवं कृषि यंत्रों पर अनुदान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपज की खरीद, फसली ऋण, फसल बीमा, आपदा राहत एवं क्षति पूर्ति जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा। इसके अतिरिक्त, राज्य के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद के सटीक अनुमान, कृषकों को संस्थागत खरीदारों एवं कृषि इनपुट सप्लायर से जोड़ने तथा विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी फार्मर रजिस्ट्री सहायक सिद्ध होगी।

फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से कृषकों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा समय से वांछित परामर्श उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिससे नवोन्मेषी कार्यक्रमों के विस्तार एवं विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सफलता मिलेगी। यह रजिस्ट्री कृषि विभाग के साथ-साथ गन्ना, उद्यान, मत्स्य, खाद्य एवं विपणन जैसे संबद्ध विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में भी लाभ प्रदान करने हेतु उपयोगी होगी तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों के विपणन में सुगमता प्रदान करेगी।

Advertisements
Ad 3

inउन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कृषकों को आधार कार्ड, खतौनी की छायाप्रति एवं आधार से पंजीकृत मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराना अनिवार्य है। कृषक यह रजिस्ट्री मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं, विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय कर्मचारियों की सहायता से, कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा आयोजित कैंपों में अथवा जन सेवा केन्द्रों के माध्यम से वेब पोर्टल पर करा सकते हैं।

उप निदेशक कृषि ने सभी कृषक भाइयों से अपील की कि वे आधार कार्ड, खतौनी की छायाप्रति एवं आधार से पंजीकृत मोबाइल नम्बर के साथ निकटतम जन सेवा केन्द्र पर पहुँचकर अथवा कृषि विभाग, पंचायती विभाग, राजस्व विभाग के कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक संख्या में फार्मर रजिस्ट्री कराएं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समय से और सुचारु रूप से प्राप्त किया जा सके।

Spread the love with Thanks..........