NH Desk, Lucknow (Shalki Verma )
बाराबंकी।उत्तर प्रदेश में विकास एवं समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के साथ-साथ बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र शर्मा जी एवं माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती राजरानी रावत जी द्वारा विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया गया।
माननीय मंत्री श्री सतीश चन्द्र शर्मा जी ने विभाग द्वारा संचालित क्रियाकलापों की सराहना करते हुए ‘प्री-प्राइमरी स्कूलों’ की उपादेयता पर विशेष जोर दिया। प्रदर्शनी में शिक्षकों और बालवाटिका ECCE एजुकेटर्स द्वारा ‘वंडर बॉक्स’ के अंतर्गत विभिन्न सामग्रियों की जानकारी दी गई, जिसे IIT गांधीनगर द्वारा निर्मित किया गया है। साथ ही, विभिन्न शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM) द्वारा विषय-वस्तु को कैसे सरल और सहज रूप से प्रस्तुत किया जाए, इसका भी सफल प्रदर्शन किया गया।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी द्वारा भी बेसिक शिक्षा विभाग के स्टाल का गहनता पूर्वक अवलोकन कर शिक्षकों से संवाद स्थापित किया गया।
विभाग के स्टाल पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
शिक्षक सुषमा यादव, दीपिका सिंह, रंजना सिंह, अजिता श्रीवास्तव, एवं ECCE एजूकेटर मानसी वर्मा एवं प्रियंका वर्मा।
ARP (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन): लक्ष्मी सिंह, संतोष कुमार, अरुण कुमार वर्मा , शिवाकांत, जौहर रज़ा, सुभाष चन्द्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।